Happy Lohri Status in Hindi

Happy Lohri Status in Hindi-

    Happy Lohri Status in Hindi-

भगवान आपको इतने सुख दे,
कि आप मूंगफली तोड़ें तो-
उसमें काजू निकले….
😀💐 #हैपी_लोहड़ी 💐😀

Bhagwan Aapko Itne Sukh De,
Ki Aap Mungfali Todein To-
Usmein Kaaju Nikle….
😀💐 #Happy_Lohri 💐😀

Read moreHappy Lohri Status in Hindi

Lohri Poem By Dr Roopchandra Shastri Mayank in Hindi

Lohri Poem By Dr Roopchandra Shastri ‘Mayank’–

Lohri Poem:-

Lohri Poem By Dr Roopchandra Shastri Mayank in Hindi
Lohri Poem

फिर से नूतन हर्ष

लेकर आयी लोहड़ी, फिर से नूतन हर्ष।
करते हैं सब कामना, मंगलमय हो वर्ष।।

शीतल-शीतल रात है, शीतल-शीतल भोर।
उत्सव का माहौल है, पसरा चारों ओर।।
—
खुश हो करके लोहड़ी, मना रहे हैं लोग।
ज्वाला में मिष्ठान्न का, लगा रहे हैं भोग।।
—
मन को बहुत लुभा रहे, त्योहारों के रंग।
रंग-बिरंगी गगन में, उड़ने लगीं पतंग।।
—
उत्तरायणी आ रही, देने अब सौगात।
घाट जायेगा देश में, सर्दी का अनुपात।।
—
मकर राशि में दिवाकर, आने को तैयार।
वासन्ती परिवेश के, खुल जायेंगे द्वार।।
—
आहट देख बसन्त की, कुहरा हुआ अपांग।
फूली सरसों देखकर, मन में उठी उमंग।।
—
भँवरे गुनगुन कर रहे, तितली करती नृत्य।
ख़ुश होकर सब कर रहे, अपने-अपने कृत्य।।

– डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री ‘मयंक’